लेटेस्ट न्यूज़

बरेली: डॉक्टर की 7 साल की बेटी को छत पर ले गया युवक, किया उसके साथ ‘रेप’, फिर ये हुआ

Bareilly News: बरेली के ग्रामीण क्षेत्र में एक चिकित्सक की सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Bareilly News: बरेली के ग्रामीण क्षेत्र में एक चिकित्सक की सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि शहर में रहने वाले चिकित्सक की बच्ची दो दिन पहले अपने परिवार के साथ ग्रामीण क्षेत्र में अपने किसी रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम में गई थी. बच्ची के पिता का शहर में ही एक क्लीनिक है.

पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि उनकी बेटी रविवार दोपहर गली में खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला शाहरुख (19) नाम का व्यक्ति वहां आया और उसने उनकी बेटी से एक दुकान से शैंपू लाकर देने को कहा. उन्होंने कहा कि उनकी बच्ची जब शैंपू लेकर आई तो आरोपी उसे अपने घर की छत पर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया.

पुलिस के पास दर्ज शिकायत में कहा गया है कि बच्ची ने घबराकर चिल्लाना शुरू किया और जब उसके रिश्तेदार आवाज सुनकर छत पर पहुंचे, तो आरोपी शाहरूख मौके से फरार हो गया. बच्ची के पिता को शाम को क्लीनिक से घर लौटने पर इस मामले की जानकारी मिली और उन्होंने इज्जतनगर थाने में रविवार देर रात शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी लिखाई.

भाटी ने बताया कि पीड़िता के परिजन के मुताबिक बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

बरेली: 5 बच्चों की मां सारे जेवर लेकर प्रेमी के साथ हो गई फरार, पति को भिजवा चुकी है जेल