लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में पेशाब से आटा गूंथने वाली मेड का नाम रुबीना खातून? हैरान करने वाले दावे का ये है सच

Ghaziabad Maid Viral Video: गाजियाबाद में घरेलू मेड को पेशाब से आटा गूंथने के आरोप में अरेस्ट किया गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि जो महिला अरेस्ट हुई है, उसका नाम रीना नहीं बल्कि रुबीना खातून है. खबर में आगे जानिए यूपी Tak को अपनी पड़ताल में क्या मिला.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ghaziabad Maid Viral Video: उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद जिला फिर एक बार सुर्खियों में है. बता दें कि गाजियाबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर कोई हैरान है. यहां एक घरेलू सहायिका (मेड) ने ऐसा काम किया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब चल रही है. इस घरेलू मेड को पेशाब से आटा गूंथने के आरोप में अरेस्ट किया गया है. मगर, अब सोशल मीडिया पर इस मेड को लेकर एक अलग दावा सामने आया है. ऐसा कहा जा रहा है कि जो महिला अरेस्ट हुई है, उसका नाम रीना नहीं बल्कि रुबीना खातून है. क्या सच में इस महिला का नाम रुबीना है? खबर में आगे जानिए यूपी Tak को अपनी पड़ताल में क्या मिला.