गाजियाबाद में पेशाब से आटा गूंथने वाली मेड रीना जब पकड़ी गई तो मालिक के बारे में सुनाई ये कहानी
Ghaziabad Maid Viral Video: यूपी के गाजियाबाद में एक घरेलू सहायिका ने ऐसा काम किया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जबर्दस्त तरीके से चल रही है. इस घरेलू सहायिका यानी मेड को पेशाब से आटा गूंथने के आरोप में अरेस्ट किया गया है.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad Maid Viral Video: यूपी के गाजियाबाद में एक घरेलू सहायिका ने ऐसा काम किया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जबर्दस्त तरीके से चल रही है. इस घरेलू सहायिका यानी मेड को पेशाब से आटा गूंथने के आरोप में अरेस्ट किया गया है. घरेलू सहायिका का नाम रीना बताया जा रहा है. पहले तो करीब 32 साल की रीना जब पकड़ी गई, तो उसने इन आरोपों से इनकार कर दिया. लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी हरकतों को संदिग्ध मान चुके घरवालों ने इस पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर रखा है. मोबाइल की रिकॉर्डिंग देख रीना इस आरोप को झुठला नहीं सकी. लेकिन उसने फिर अपने मालिक के खिलाफ ही कई बातें कह दीं.