Karwa Chauth 2024: अगर पत्नी बीमार है तो क्या पति कर सकते हैं करवा चौथ व्रत? जानिए विधि-विधान
karwa chauth 2024: क्या आपने कभी सुना है कि अगर पत्नी बीमार हो, तो पति भी करवा चौथ व्रत रख सकते हैं? हमारे सहयोगी चैनल Astro Tak के ज्योतिषी राजपुरोहित मधुर ने इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी है.
ADVERTISEMENT

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है. वैसो तो इस व्रत को महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि अगर पत्नी बीमार हो, तो पति भी यह व्रत रख सकते हैं? हमारे सहयोगी चैनल Astro Tak के ज्योतिषी राजपुरोहित मधुर ने इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अगर किसी कारणवश पत्नी करवा चौथ का व्रत नहीं रख पा रही हैं, तो पति भी पूरे विधि-विधान के साथ यह व्रत कर सकते हैं. इसके लिए उन्होंने पूजा की सही विधि, दिनचर्या, मंत्र और अन्य जरूरी बातों पर प्रकाश डाला है. इस विशेष अवसर पर पति का व्रत रखना न केवल प्रेम और सहयोग का प्रतीक है, बल्कि यह दांपत्य जीवन में और भी मधुरता और सामंजस्य लाने का तरीका भी है. इस विशेष परिस्थिति में व्रत रखने के विधि-विधान, पूजा की सामग्री, मंत्र और विशेष ध्यान रखने योग्य बातें इस रिपोर्ट में बताई गई हैं, जिन्हें पति को पालन करना चाहिए. इस प्रकार, यह व्रत प्यार, समर्पण और एक-दूसरे के प्रति सम्मान को प्रकट करने का एक अनूठा अवसर बन सकता है.