लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में पति-पत्नी और 3 बेटियों का शव मिला घर में, बाहर से लगा था ताला! छोटी बेटी के साथ जो हुआ उसे जान चौंक जाएंगे 

Meerut Murder: मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पांच लोगों की रहस्यमयी हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Meerut Crime News
Meerut Crime News
social share
google news

Meerut Family Murder: मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. पति, पत्नी और उनकी तीन बेटियों के शव घर के अंदर मिले. इस भयानक दृश्य ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. मृतकों के रिश्तेदारों के मुताबिक, मोईन का यह तीसरा निकाह था और असमा का दूसरा. घर के भीतर का दृश्य भयावह था. पति-पत्नी के हाथ-पैर बंधे हुए शव कमरे में पाए गए, जबकि बेटियों की लाशें बेड के बॉक्स के अंदर से मिलीं. इस भयानक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि हत्यारे शवों को कहीं और ले जाने की फिराक में थे. मामले की गुत्थी इसलिए उलझती हुई नजर आ रही है, क्योंकि घर के बाहर ताला लगा हुआ था. फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच और अपराध के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है.