लेटेस्ट न्यूज़

इटावा में तांत्रिक ने महिला का गला पैर से दबाया, 7 दिन बाद होश में आने की बात कह हुआ फरार

तांत्रिक ने परिजनों से कहा कि वह बेहोश हो गई है. जल्द होश में आ जाएगी. मगर महिला होश में नही आई. जब महिला के शरीर से बदबू आने लगी तब जाकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी.

ADVERTISEMENT

इटावा में तांत्रिक ने महिला का गला पैर से दबाया, 7 दिन बाद होश में आने की बात कह हुआ फरार
इटावा में तांत्रिक ने महिला का गला पैर से दबाया, 7 दिन बाद होश में आने की बात कह हुआ फरार
social share
google news

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां तांत्रिक ने एक महिला की जान ले ली. दरअसल महिला मानसिक रूप से बीमार थी. परिजन उसका इलाज करवाने के लिए तांत्रिक को घर ले आए. बताया जा रहा है कि तांत्रिक ने जादू-टोने के नाम पर महिला को मारा पीटा और उसे शारीरिक प्रताड़ना दी. यहां तक की उसने महिला की गर्दन पर पैर भी रख दिया. इसके बाद महिला बेहोश हो गई.