बिजनौर के अंकित ने पत्नी किरन को दोस्त सचिन के साथ मिलकर मार डाला, वजह जान दंग रह जाएंगे
UP News: बिजनौर के अंकित और किरन की शादी को 5 साल हो गए थे. शादी के 5 साल बाद ऐसा क्या हुआ कि अंकित ने अपनी पत्नी को ही मरवा दिया? ये मामला जान आप भी हैरान रह जाएंगे.
ADVERTISEMENT

up news
UP News: उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या करवा दी. पति ने हत्याकांड को हादसे की शक्ल देने की कोशिश की. पति अंकित कुमार का कहना था कि वह अपनी पत्नी किरन के साथ नगीना जा रहा था. तभी सड़क पर खड़ी पत्नी को एक कार सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपी पति ने पुलिस में अज्ञात कार सवार के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया. इसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी.