लेटेस्ट न्यूज़

गर्मी उतारने वाला बयान याद है? सपा MLA नाहिद के चाचा से जुड़ी प्रॉपर्टी पर चल गया बुल्डोजर

यूपी में योगी टू सरकार बनने के बाद कैराना में पुलिस-प्रशासन दबंग भूमाफियाओं की अवैध संपत्तियों व अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर चला रहा है. इसी…

ADVERTISEMENT

social share
google news

यूपी में योगी टू सरकार बनने के बाद कैराना में पुलिस-प्रशासन दबंग भूमाफियाओं की अवैध संपत्तियों व अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर चला रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को पहले भूरा रोड स्थित कृषि मंडी उत्पादन समिति के सामने समाजवादी के विधायक चौधरी नाहिद हसन के सगे चाचा सरवर हसन के कब्जे से करीब 10 बीघा सरकारी भूमि को प्रशासन ने कब्जा मुक्त करा दिया था. इसके बाद बुधवार को भी प्रशासन द्वारा विधायक के चाचा सरवर हसन द्वारा कथित तौर रामडा रोड पर मौजूद शत्रु संपत्ति पर बेचे गए प्लॉट्स पर खडे तीन अवैध निर्माणों पर भी बुल्डोजर चलवा दिया.