लेटेस्ट न्यूज़

पुलिस को छका रहा फरार श्रीकांत त्यागी ऐसे आया गिरफ्त में, जानिए कैसे बिछाया गया जाल?

नोएडा के ग्रांड ओमेक्स सिटी सोसायटी में महिला से अभद्रता कर फरार कथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी को शुक्रवार से पुलिस ढूंढ रही थी. कभी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

नोएडा के ग्रांड ओमेक्स सिटी सोसायटी में महिला से अभद्रता कर फरार कथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी को शुक्रवार से पुलिस ढूंढ रही थी. कभी उसकी लोकेशन ऋषिकेश तो कभी हरिद्वार तो कभी देहरादून में मिली. आखिरकार वो मेरठ के श्रद्धापुरी के संत विहार आवासीय कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया. त्यागी के साथ उसका ड्राइवर और उसकी मदद कर रहा एक शख्स नकुल त्यागी भी पकड़ा गया है. साथ में एक बलेनो कार भी पकड़ी गई है जिससे त्यागी भागने में इस्तेमाल कर रहा था.