चार्ट बनने के बाद भी मिल सकती है कंफर्म सीट, रेलवे के इस सीक्रेट नियम के बारे में जान लीजिए
ट्रेन का चार्ट बनने के बाद भी अगर कोई सीट या बर्थ खाली बची है तो यात्री उसे करंट बुकिंग के जरिए बुक कर सकते हैं.त्योहारों और छुट्टियों में यूपी से दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जाने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा खास काम की हो सकती है.
ADVERTISEMENT

ट्रेन का टिकट नहीं मिला और इंतजार करते-करते चार्ट भी बन गया? ज्यादातर यात्री यहीं मान लेते हैं कि अब ट्रेन में सीट मिलने की कोई गुंजाइश नहीं है, लेकिन रेलवे की व्यवस्था में चार्ट बनने के बाद भी खाली बची सीट पर टिकट लेने का रास्ता है... इसे करंट बुकिंग कहा जाता है.
