त्योहारी सीजन में यूपी के लोगों को मिल गई 3 और स्पेशल ट्रेनें, इस रूट के यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा
त्योहारों के दौरान दिल्ली और यूपी के बीच बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इनमें दो ट्रेनें चार्लापल्ली से हजरत निजामुद्दीन और एक ट्रेन नांदेड से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी.
ADVERTISEMENT

त्योहारों के दौरान घर जाने और वापस लौटने के लिए ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है. खासकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश की तरफ आने-जाने वाली ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो सकता है.
