लेटेस्ट न्यूज़

उमेश पाल हत्याकांड में अरमान बिहारी की कोर्ट में हुई पेशी, 22 मिनट की सुनवाई के बाद भेजा गया बिहार

प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस में 5 लाख रुपये के इनामी वांछित आरोपी अरमान बिहारी को सोमवार शाम प्रयागराज की एससी-एसटी स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया. प्रयागराज पुलिस उसे बिहार की गया जिला जेल से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई थी. शाम करीब 4:12 बजे अरमान को कोर्ट में पेश किया गया, जहां करीब 22 मिनट तक सुनवाई चली.

ADVERTISEMENT

 Arman Bihari
कोर्ट पेशी के दौरान अरमान बिहारी
social share
Google CTA

Atiq Ahmed Shooter Arman Bihari: प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस में 5 लाख रुपये के इनामी वांछित आरोपी अरमान बिहारी को सोमवार शाम प्रयागराज की एससी-एसटी स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया. प्रयागराज पुलिस उसे बिहार की गया जिला जेल से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई थी. शाम करीब 4:12 बजे अरमान को कोर्ट में पेश किया गया, जहां करीब 22 मिनट तक सुनवाई चली. अदालत ने ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे वापस बिहार के गया जिला जेल भेजने का आदेश दिया. उमेश पाल हत्याकांड में अरमान को अहम शूटर बताया जाता है और पुलिस उससे इस केस की साजिश के साथ-साथ फरार आरोपियों को लेकर भी पूछताछ कर सकती है.