UP Weather: आज कहां होगी बारिश और कहां रहेगी उमस? मौसम विभाग ने बताई वो तारीख जब अचानक 5 डिग्री लुढ़केगा तामपान!
उत्तर प्रदेश में 1 अगस्त को मौसम मिला-जुला रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में केवल छिटपुट बारिश के आसार हैं.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून का मिजाज इन दिनों हर किसी को असमंजस में डाले हुए है. कभी झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न हो जाती हैं तो कभी अचानक निकली धूप और उमस पसीने छुड़ा देती है. 1 अगस्त को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का रुख कैसा रहने वाला है, इसे लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर दिया है.
