लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के इस जिले की ₹270 करोड़ की लागत से बदलेगी तस्वीर, नदी के किनारे लेजर शो समेत बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी

Lucknow Development Authority: लखनऊ विकास प्राधिकरण करीब 270 करोड़ रुपए की लागत से शहर में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को विकसित करने जा रही है. इसमें गोमती रिवर फ्रंट पर वाटर लेजर शो, आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम, बटलर पैलेस में लाइब्रेरी समेत कई विकास कार्य योजनाएं शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
AI Generated
social share
Google CTA

Lucknow Development Authority: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) शहर के विकास, सुरक्षा और ऐतिहासिक विरासत को सहेजने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को विकसित करने जा रहा है. इन योजनाओं पर LDA लगभग 270 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इसके साथ ही इन विकास कार्यों में सरकारी रुपयों की फिजूल खर्ची को रोकने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नगर निगम के साथ जांच भी पूरी कर ली है. इस जांच के बाद लगभग 5 करोड़ रुपये के उन कामों को एलडीए की सूची से हटा दिया गया है, जो नगर निगम या डूडा की योजना में पहले से ही शामिल थे. अब जल्द ही विभाग टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने के बाद दो महीने के अंदर ही इन विकास कार्यों पर काम शुरू कर देगी.