लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 12 तारीख को इन जिलों में रात को होगी भयंकर गर्मी! IMD ने बताया इस दिन चलेगी सूबे में लू

UP Weather Update: यूपी के कई जिलों में 12 मई की रात पड़ेगी भीषण गर्मी और 14 मई को चलेगी लू. मौसम विभाग ने जारी किया गंभीर अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह.

ADVERTISEMENT

Weather Update
मौसम की खबर
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर भारत के कई हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी और तराई क्षेत्रों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, 12 मई की रात को गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और इनके आसपास के जिलों में ‘उष्ण रात्रि’ यानि भीषण गर्मी वाली रात होने की संभावना है. इसका अर्थ है कि रात के समय तापमान सामान्य से कहीं अधिक रहेगा, जिससे लोगों को राहत नहीं मिलेगी.