UP Weather Update: यूपी में 14 मई से लू का कहर होगा शुरू, IMD ने बताया किन जिलों में 'बरसेगी आग'
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 14 मई से लू चलने की चेतावनी, मौसम विभाग ने कहा कि तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. पूर्वी और तराई क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी.
ADVERTISEMENT

UP Heat Wave Alert
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने चेतावनी देते हुए बताया है कि प्रदेश में पिछले एक पखवाड़े से मौसम में अपेक्षाकृत स्थिरता देखी जा रही है, लेकिन आने वाले 4-5 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है.