‘यदुवंशी की कथा यादव ही नहीं करेंगे तो…’, इटावा कांड पर भड़कते हुए बाबा रामदेव ने जो कहा, खूब चर्चाओं में आया
UP News: इटावा कांड को लेकर अब योग गुरु बाबा रामदेव का बयान आया है. बाबा रामदेव का ये बयान खुब चर्चाओं में हैं.
ADVERTISEMENT

Baba Ramdev
UP News: इटावा में यादव कथा वाचकों के साथ जिस तरह का अमानवीय व्यवहार हुआ, उसे लेकर हर कोई सकते में हैं. इस बीच अब योग गुरु बाबा रामदेव का भी बयान इटावा यादव कथा वाचक कांड पर आया है. बाबा रामदेव भी यादव कथा वाचकों के समर्थन में खड़े हो गए हैं और उन्होंने यादव कथा वाचकों के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट करने वालों को जमकर लताड़ लगाई है.