इटावा कांड का असर! इस गांव में लगे ब्राह्मण बहिष्कार के पोस्टर, जनाधन यादव ने बताया कि अब किससे पूजा करवाएंगे?
UP News: इटावा में यादव कथा वाचकों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार का असर अब समाज में देखा जा रहा है. अब एक गांव में ब्राह्मण बहिष्कार के पोस्टर तक लग गए हैं.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा में यादव कथा वाचकों के साथ हुई मारपीट की घटना ने अब यादव बनाम ब्राह्मण टकराव का रूप ले लिया है. दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं. इसी बीच बिहार से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस विवाद की वजह से पैदा हुई जातिगत नफरत कितनी बढ़ रही है और इस विवाद का समाज में कितना असर देखने को मिल रहा है.