इटावा कथा वाचकों पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली रेनू तिवारी ने की थी यादव समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी? अब हुआ ये एक्शन
UP News: इटावा कथा वाचक और उनके सहयोगी के खिलाफ छेड़खानी का आरोप रेनू तिवारी ने लगाया था. रेनू तिवारी की एक वीडियो भी वायरल हुई थी, जिसको लेकर विवाद हो गया था. अब इटावा पुलिस ने रेनू तिवारी के खिलाफ बड़ा एक्शन ले लिया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: इटावा भागवत कथा वाचक और उनके सहयोगी के साथ हुए अमानवीय व्यवहार मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि परीक्षित परिवार की महिला रेनू तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. बता दें कि रेनू तिवारी ही वह महिला थीं, जिन्होंने यादव कथा वाचक और उनके सहयोगी के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाया था.