UPTak Baithak Logo

UP Weather Update: यूपी में 20 सितंबर को होगी जोरदार मॉनसूनी बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, 30+ में बिजली गिरने की चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून का जलवा अभी भी बरकरार है. कल यानी 20 सितंबर को यूपी में कई जिलों में झमाझम बारिश होगी. देखें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: एक छोटे से ब्रेक के बाद यूपी में मॉनसून की फिर से वापसी हुई है. पूर्वी यूपी के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से मॉनसूनी बारिश का सिलसिला जारी है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने जानकारी दी है कि 20 सितंबर को भी सूबे के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया है कि भारी बारिश के साथ-साथ यूपी में मेघगर्जन और वज्रपात की कई जिलों में चेतावनी जारी की गई है. खबर में आगे देखिए कल यानी 20 सितंबर को यूपी के किन-किन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ और कहां-कहां है बिजली गिरने का अलर्ट?