ट्रेन आने वाली थी और अचानक प्लेटफॉर्म बदल गया, ऐसे में क्या करें... गाड़ी छूट गई तो किसकी जिम्मेदारी?
ट्रेन का प्लेटफॉर्म आखिरी समय पर बदल जाए और यात्री वहां पहुंचने से पहले ट्रेन छूट जाए तो सवाल उठता है कि जिम्मेदारी किसकी होगी. रेलवे की यात्री सूचना व्यवस्था में उद्घोषणा और डिस्प्ले बोर्ड के जरिए प्लेटफॉर्म बदलाव की जानकारी देने की व्यवस्था है.
ADVERTISEMENT

मान लीजिए आप लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज या गाजियाबाद जैसे बड़े स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं. टिकट में प्लेटफॉर्म नंबर कुछ और है, लेकिन ट्रेन आने से कुछ मिनट पहले अचानक अनाउंसमेंट होता है कि ट्रेन दूसरे प्लेटफॉर्म पर आएगी.
