वीडियो कॉल कर ये सब करवाते…बिन्नू, चंद और विपिन ने अमरोहा की छात्रा की जिंदगी से खेला, तीनों अरेस्ट
UP News: यूपी के अमरोहा में 3 युवकों ने जिस तरह से छात्रा की जिंदगी के साथ खेलने की कोशिश की, उसने सभी को चौंका दिया है. पुलिस ने तीनों को जेल भी भेज दिया है.
ADVERTISEMENT

Amroha news
UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती का घर में नहाते हुए 3 युवकों ने वीडियो बना लिया. इसके बाद तीनों युवकों ने छात्रा के साथ जो खेल खेला, उसने सभी को हैरान कर दिया है. आरोप है कि वीडियो को वायरल करने के नाम पर तीनों युवकों ने युवती को ब्लैक मेल किया और उसका यौन उत्पीड़न किया. आरोप है कि पिछले 5 महीने से आरोपी युवक पीड़िता के साथ ये गंदा खेल, खेल रहे थे.

