लेटेस्ट न्यूज़

2.1 मिलियन इंस्टा फॉलोअर्स वाले कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की वो कहानी जो अबतक आप नहीं जान पाए

वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय आज 5 दिसंबर को जयपुर के ताज आमेर में शिप्रा शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे. शादी से पहले की हल्दी और मेहंदी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें राजस्थानी परिधान में सजी शिप्रा, इंद्रेश के हाथों पर मेहंदी लगाती नजर आ रही हैं.

ADVERTISEMENT

Shipra and Indresh
Shipra and Indresh
social share
Google CTA

5 दिसंबर को जयपुर के आमेर ताज में वृंदावन के फेमस कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इंद्रेश उपाध्याय की शादी शिप्रा शर्मा के साथ हो रही है. इस बीच इंद्रेश और शिप्रा की शादी फंक्शन के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इस वीडियो में शिप्रा राजस्थानी आउटफिट में सजी इंद्रेश उपाध्याय के हाथ पर मेंहदी लगाती नजर आ रही हैं. इस दौरान दुल्हन की तरह सजीं शिप्रा काफी खुश नजर आ रही हैं. वहीं इंद्रेश उपाध्याय शर्माते नजर आ रहे हैं. दोनों की शादी से पहले गुरुवार को हल्दी और मेहंदी का फंक्शन रखा गया था. इस दौरान दोनों परिवारों ने मिलकर काफी एंजॉय भी किया. बता दें कि इंद्रेश उपाध्याय की होने वाली दुल्हन शिप्रा हरियाणा की रहने वाली हैं. लेकिन इंद्रेश उपाध्याय को लेकर वह जबसे चर्चा में आई हैं लोग उनके बारे में और अधिक जानना चाहते हैं.