लेटेस्ट न्यूज़

SIR की डेडलाइन बढ़ने के बाद भी नहीं खत्म हो रहीं BLO की परेशानियां, अयोध्या में लोगों ने ये सब बताया

अयोध्या विधानसभा में मतदाता सूची अपडेट करने के लिए SIR फॉर्म भराई अभियान तेजी से चल रहा है. BLO लगातार काम के दबाव और सूची में नाम न होने जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के अयोध्या विधानसभा में मतदाता सूची को अपडेट करने का काम तेजी से चल रहा है. इसी बीच SIR फॉर्म भरने की जिम्मेदारी निभा रहे बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) पर काम के अत्यधिक दबाव को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. दावा किया जा रहा है कि लगातार बढ़ते काम के बोझ की वजह से कई BLO मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं. वहीं कई बीएलओ की मौत की खबरें भी सामने आ चुकी हैं. ऐसे में SIR फॉर्म भरने की आखिरी तारीख को 4 दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दिया गया है. लेकिन क्या इससे बीएलओ को सहूलियत मिली है या अभी भी काम का दबाव उनपर उतना ही है. ये जानने के लिए यूपी Tak ने अयोध्या में बीएलओ की ड्यूटी कर रहे लोगों से बात की और उनकी परेशानी को भी जानने की कोशिश की है जिसे आप खबर में जान सकते हैं.