शारदीय नवरात्र में यूपी के विंध्याचल स्टेशन पर 22 सितंबर से 1 अक्टूबर पर रुकेंगी ये ट्रेनें, देखें सभी का शेड्यूल
शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने मिर्जापुर के विंध्याचल स्टेशन पर कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया है. यह ठहराव 22 सितंबर से 1 अक्टूबर और 6 अक्टूबर तक रहेगा.
ADVERTISEMENT

शारदीय नवरात्रि में विंध्याचल स्टेशन पर रुकेंगी ये सब ट्रेन
शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाली है. शारदीय नवरात्र में देश के कोने-कोने से लोग मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्थित विंध्याचल धाम आते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं की एक बड़ी तादाद ऐसी होती है, जो ट्रेनों से विंध्याचल धाम पहुंचते हैं. ऐसे में भारतीय रेलवे द्वारा इस रूट से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का अस्थाई ठहराव विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर दिया जाता है. ताकि देश के अलग-अलग हिस्से से आने वाले श्रद्धालुओं सुविधा मिल सके.
