लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather update: बहराइच सबसे गर्म, बाराबंकी में 11°C तक गिरा पारा... यूपी में ठंड को लेकर आया अब ये अलर्ट

उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है. बहराइच सबसे गर्म और बाराबंकी सबसे ठंडा जिला रहा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब ठंड ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार राज्य में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि कुछ जिले अभी भी दिन के समय सबसे गर्म बने हुए हैं. IMD ने चेतावनी दी है कि अगले 6 से 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और उससे सटे मध्य भारत में रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की और कमी आएगी.