कौशांबी के साहिल यादव ने पिता, मां और बहन संग मिलकर पत्नी दीपा के साथ कर दिया कांड! उसकी मां ने रोते हुए ये बताया
UP News: साल 2023 में साहिल यादव की दीपा के साथ शादी हुई थी. अब दीपा की मां ने साहिल और उसके पूरे परिवार के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

Kaushambi news
UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक शादीशुदा महिला का शव उसके ससुराल में मिला है. शव फंदे से लटका मिला है. अब मृतका के परिजनों का दावा है कि ससुराल में बेटी की हत्या की गई है. परिजनों का आरोप है कि दहेज को लेकर ससुराल वालों ने ही उनकी बेटी को मार डाला और फिर शव को लटका दिया. मृतका की मां की तहरीर पर अब पुलिस ने मृतका के पति समेत 4 लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भी भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.