लेटेस्ट न्यूज़

पिता लव कुमार की डेड बॉडी ठेले पर रख अंतिम संस्कार के लिए भीख मांग रहे थे ये 3 मासूम और हंस रहा था जमाना! फिर कुरैशी भाइयों ने ये किया

Maharajganj News: महराजगंज में दिल दहला देने वाली घटना. मां की मौत के बाद, तीन मासूम बच्चे पिता के शव को ठेले पर रखकर दो दिन तक भटकते रहे. जब किसी ने मदद नहीं की, तब दो मुस्लिम भाइयों ने हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करवाया.

ADVERTISEMENT

Maharajganj News
Maharajganj News
social share
google news

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के भारत-नेपाल बॉर्डर के करीब नौतनवा नगर पालिका के राजेंद्र नगर वॉर्ड से एक ऐसा हृदयविदारक दृश्य सामने आया है, जिसने इंसानियत को ही झकझोर के रख दिया है. तीन मासूम बच्चे अपने पिता के शव को ठेले पर रखकर दो दिन तक भटकते रहे. कभी श्मशान घाट पर धक्के खाए तो कभी कब्रिस्तान से भी उन्हें लौटा दिया गया. मां का साया छह माह पहले ही उठ चुका था. अब पिता की मौत ने बच्चों को पूरी तरह बेसहारा कर दिया. पहले रिश्तेदारों ने मुंह फेर लिया फिर पड़ोसियों ने भी किनारा कर लिया. नगर पालिका व प्रशासन ने भी कोई सुध नहीं ली. जब हर दरवाजा बंद हो गया, तब इंसानियत की मिसाल बनकर दो मुस्लिम भाई सामने आए. उन्होंने लकड़ी और सामग्री का इंतजाम कर पूरे हिंदू रीति-रिवाज से मृतक का अंतिम संस्कार कराया.