सुमन के पेट में पल रहा था देवर का बच्चा! पति राहुल शर्मा और उसकी पत्नी की बॉडी रूम में मिली, पास रखा था बेलन
UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक कमरे के अंदर राहुल शर्मा और उसकी पत्नी सुमन का शव मिला. पत्नी गर्भवती थी. इसके बाद इस मामले में जो कहानी सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: गाजियाबाद के क्रिस्टल फार्म हाउस में काम करने वाले 25 साल के राहुल शर्मा और उसकी 23 साल की पत्नी सुमन का शव मिला. दंपत्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर गाजियाबाद पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमॉर्टम में सामने आया कि सुमन 7 महीने की गर्भवती भी थी. ये दोनों हाल ही में बुलंदशहर से यहां रोजगार के लिए आए थे.