लेटेस्ट न्यूज़

UP विधानसभा में पेश किया गया 33 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट

Assembly Winter Session 2022: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन वित्त वर्ष 2022-23 का अनुपूरक बजट सदन में पेश…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Assembly Winter Session 2022: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन वित्त वर्ष 2022-23 का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया.

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिये 3376954.67 लाख रुपये की अनुपूरक अनुदान की मांगों को सदन में पेश किया. इसमें 1375684.28 लाख रुपये के राजस्व लेखे और 2001270.39 लाख रुपये के पूंजी लेखे शामिल हैं.

इसके पूर्व, सदन में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर सत्तापक्ष और विपक्ष के विभिन्न सदस्यों ने शोक व्यक्त किया. अनुपूरक बजट पेश करने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिये स्थगित कर दी गई.

मुलायम की तरह डिंपल के लिए सहज नहीं है मैनपुरी का ‘गढ़’ जीतना? जानें लोगों ने क्या कहा