UPTak Baithak Logo

UP: नारों के सहारे, चले सत्‍ता के द्वारे…इन नारों ने हमेशा बढ़ाया मुलायम सिंह यादव का कद

समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की आज जयंती है. मुलायम उन नेताओं में से रहे हैं जिनके लंबे सियासी सफ़र में उन्होंने राजनीति…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की आज जयंती है. मुलायम उन नेताओं में से रहे हैं जिनके लंबे सियासी सफ़र में उन्होंने राजनीति के कई पड़ाव तय किए. मुलायम ने खुद कई नारे अपनी प्राथमिकताओं को बताने के लिए दिए. इसमें समान शिक्षा के लिए ‘शिक्षा होगी एक समान तभी बनेगा हिन्दोस्तान’ जैसा नारा दिया. साथ ही राम मनोहर लोहिया से प्रभावित और उनकी विचारधारा पर समाजवादी राजनीति करने वाले मुलायम सिंह यादव ने स्वास्थ्य, शिक्षा और आम लोगों के लिए महंगाई को प्राथमिकता बताते हुए नारा दिया था.मुलायम सिंह खुद जब अपनी राजनीति के शिखर पर थे तब उन्होंने ‘रोटी-कपड़ा सस्ती हो, दवा-पढ़ाई मुफ़्ती हो’ का नारा दिया था.