कोई दूसरी महिला मेरी तरह विधवा न बने...पूजा पाल ने अपनी सारी कहानी बताते हुए सपा को खूब सुना दिया
UP News: दरअसल पूजा पाल को हाल ही में सपा चीफ अखिलेश यादव ने पार्टी से निकाला है. पूजा पाल ने विधानसभा में माफिया अतीक अहमद और अशरफ के खिलाफ एक्शन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की थी. अब पूजा पाल ने सपा को घेरते हुए अपनी सारी कहानी बताई है.
ADVERTISEMENT

Pooja Pal
UP News: चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल ने सोशल मीडिया X पर लंबा पोस्ट लिखते हुए समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है. इसी के साथ उन्होंने अपनी पूरी कहानी भी बताई है. उन्होंने बताया कि शादी के 9 दिन बाद ही उनके विधायक पति राजू पाल को अतीक अहमद और अशरफ ने मरवा दिया. किसी भी महिला के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए. कोई इस तरह से विधवा न बने. पूजा पाल ने बताया कि उन्हें लगा कि समाजवादी पार्टी ने अपना पूरा कलेवर Change कर लिया है. वह अपनी नई चादर ओढ़ने जा रही है. उसे अब माफियाओं का दाग धबा नहीं चाहिए. मगर सपा का माफिया स्नेह फिर जाग गया.
