लेटेस्ट न्यूज़

लखीमपुर खीरी: अपने पालतू घोड़े पर बैठ हवा से बातें करते हैं 82 साल के ऋषिकेश, गजब है कहानी

लखीमपुर खीरी जिले में फरधान थाना क्षेत्र के पचपेड़वा गांव के रहने वाले 82 साल के बुजुर्ग ऋषिकेश की गजब कहानी सामने आई है. बुजुर्ग…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

लखीमपुर खीरी जिले में फरधान थाना क्षेत्र के पचपेड़वा गांव के रहने वाले 82 साल के बुजुर्ग ऋषिकेश की गजब कहानी सामने आई है.

बुजुर्ग ऋषिकेश जब हाईवे पर तेज रफ्तार में अपने पालतू घोड़े बेंदुला को दौड़ाते हैं, तो अच्छे-अच्छे नौजवान और युवा वर्ग के लोग ‘दांतो तले उंगली दबा’ लेते हैं.

ऋषिकेश बताते हैं कि उन्हें घोड़ा पालने का शौक बचपन से ही है. ऋषिकेश ने बताया कि उन्होंने अभी तक बाइक-कार की सवारी नहीं की है.

ऋषिकेश ने आगे बताया कि वह जहां कहीं भी जाते हैं, अपने कालारासी प्रजाति के पालतू घोड़े बेंदूला पर सवार होकर ही जाते हैं.

बकौल ऋषिकेश, यह उनका अब तक का 23वां घोड़ा है.

ऐसा कहा जाता है कि 82 वर्षीय ऋषिकेश जब हाईवे पर अपने पालतू घोड़े पर बैठकर निकल रहे होते हैं तो लगता है कि वह हवा से बातें कर रहे हैं.

ऋषिकेश बताते हैं कि उन्होंने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और नेताजी यानी की मुलायम सिंह यादव के जमाने को भी करीब से देखा है.

uptak.in पर अन्य खबरें यहां पढ़ें