सुलगते नेपाल को पार कर यूपी में दुल्हन लेने आ गए शाहनवाज, बोले- पैदल चलकर बॉर्डर पार किया
नेपाल में सोशल मीडिया बंद होने से भारत-नेपाल बॉर्डर पर एक दूल्हे और उसकी बारात को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा? जानें कैसे पैदल चलकर और कम लोगों के साथ उन्हें शादी के लिए आना पड़.
ADVERTISEMENT

Maharajganj News
Maharajganj News: नेपाल में 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद वहां तनाव का माहौल है. नेपाल के नौजवानों (जेन-जी) का गुस्सा न केवल सड़क से संसद तक देखा जा सकता है, बल्कि ऑनलाइन भी इनकी नाराजगी साफ दिख रही है. नेपाल की सड़कों पर वहां के युवाओं का प्रदशन अब उग्र हो चुका है. इन सब घटनाओं ने उन लोगों की निजी जिंदगी को भी प्रभावित किया है, जिनकी योजनाएं पहले से बनी हुई थीं. ऐसी ही एक कहानी सामने आई है महराजगंज के भारत-नेपाल बॉर्डर पर, जहां एक दूल्हा और उसके बारातियों को पैदल चलना पड़ा क्योंकि गाड़ियों का इंतजाम नहीं हो सका.