लेटेस्ट न्यूज़

लंदन से लौटे सौरभ का पत्नी मुस्कान ने सीना चीरा था…मेरठ की इस खौफनाक क्राइम स्टोरी की पूरी कहानी सामने आई

UP News: मेरठ की मुस्कान रस्तोगी के दिमाग में हत्यारिन बनने की सनक काफी समय से चल रही थी. उसका पति सौरभ उसके और उसके प्रेमी के निशाने पर था. अब इस हत्याकांड की एक-एक कहानी सामने आ गई है.

ADVERTISEMENT

Meerut, Meerut Crime, Meerut Crime News, Meerut Police, Sourabh Rajput Hatyakand, Meerut Sourabh Rajput Hatyakand, up news
UP News
social share
google news

Meerut Crime News: मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर जिस तरह से अपने पति सौरभ राजपूत को मारा है, उसने हर किसी को हिला दिया है. लंदन में मर्चेंट नेवी में अधिकारी सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान और बेटी से मिलने ही मेरठ आया था. अब पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ पुलिस ने इस मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया है.