लेटेस्ट न्यूज़

रामलला हम आएंगे... अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर धर्म ध्वज फहराने के बाद CM योगी आदित्यनाथ की ये बातें हो गईं वायरल

अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण अब पूरा हो गया है. मंगलवार को विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त में पीएम मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर के शिखर पर केसरिया धर्म ध्वज फहराया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

अयोध्या में राम मंदिर पर धर्म ध्वज फहराया जा चुका है और इस तरह से आधिकारिक रूप से यहां राम मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है. मंगलवार को विवाह पंचमी पर अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराया गया. पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत ने मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया. इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे. इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधन किया, जिसे लेकर अब चर्चा हो रहा है. पीएम मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर पर यह ध्वजारोहण किसी यज्ञ की पूर्णाहुति नहीं बल्कि देश के लिए एक नए युग की शुरुआत है.