दीवार फांद कर संसद में घुस गया भदोही का राम कुमार बिंद और पहुंचा गरुण द्वार तक! CISF ने पकड़ा तो ये पता चला
शुक्रवार सुबह भदोही के रहने वाले एक युवक ने संसद भवन में दीवार फांदकर कूदने की कोशिश की थी. युवक की पहचान राम कुमार बिंद के रूप में हुई है जो भदोही जिले का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक राम कुमार बिंद रेल भवन की तरफ से दीवार फांदकर संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था.
ADVERTISEMENT

Parliament House, in New Delhi (PTI Photo)
यूपी के भदोही जिले के रहने वाले एक युवक ने संसद भवन में दीवार फांदकर कूदने की कोशिश की थी. युवक की पहचान राम कुमार बिंद के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक राम कुमार बिंद रेल भवन की तरफ से दीवार फांदकर संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था. लेकिन सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया. फिलहाल उससे पूछताछ कि जा रही है. लेकिन वह सिर्फ एक ही रट लगाए हुए है 'भटक गया-भटक गया.'