लेटेस्ट न्यूज़

वो न तो बोल सकती थी, न मेंटल स्टेबल थी... लोनी में गैंगरेप के बाद 23 साल की लड़की ने जिंदगी ही खत्म कर ली

गाजियाबाद के लोनी में गैंगरेप के बाद एक मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर 23 वर्षीय युवती ने जिंदगी खत्म कर ली है. वैसे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गैंगरेप के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad, Loni, gangrape (representative image).
Ghaziabad, Loni, gangrape (representative image).
social share
google news

दरिंदों का दिल इस बात पर भी नहीं पसीजा कि वो लड़की न तो बोल सकती है और न सुन सकती है. मानसिक रूप से कमजोर भी है. लोनी में इस 23 साल की युवती के साथ गैंगरेप की वारदात के बाद अब लड़की ने अपनी जान दे दी है. उधर पुलिस जरूर अपनी पीठ थपथपा सकती है कि उसने गैंगरेप के आरोपियों को एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया. पर उस मासूम जिंदगी का क्या, जिसे शायद इस बात का एहसास ही नहीं था कि वो जिस समाज में रहती है वहां ऐसे भी दरिंदे बसते हैं. वो लड़की अपने पीछे ऐसे सवाल छोड़ गई है जो इस समाज को मथते रहेंगे और उसके जाने के बाद भी इंसाफ के लिए कानों में ड्रम के शोर की तरह उतरते रहेंगे.