UPTak Baithak Logo

करोड़ों का बीमा, फ्री इलाज और बेटियों की शादी के लिए खर्चा..., UP के इन कर्मचारियों के लिए सरकार ने खोला पिटारा!

UP Teacher Insurance Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, शिक्षामित्रों और रसोइयों को कई बड़े और जरूरी सुरक्षा कवर दे रही है. इसके तहत लाखों कर्मचारियों को 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज, बढ़ा हुआ मानदेय और दुर्घटना बीमा जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Teacher Insurance Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, शिक्षामित्रों और रसोइयों को कई बड़े और जरूरी सुरक्षा कवर दे रही है. 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' के तहत अब शिक्षा विभाग से जुड़े लाखों कर्मचारियों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही सरकार ने कर्मचारियों के मानदेय में भी भारी बढ़ोतरी की है. उत्तर प्रदेश कर्मचारियों को दुर्घटना बीमा कवर समेत कई और अन्य करोंड़ों के इंश्योरेंस की सौगात भी दे रही है, जिससे उनके और उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित और मजबूत होगा.