UPTak Baithak Logo

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 8 आरोपियों पर कोर्ट से आया बड़ा अपडेट, टिन्नू यादव समेत सभी की न्यायिक हिरासत बढ़ी

अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों के चढ़ावे की चोरी और गबन के मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को फिलहाल जेल में ही रहना होगा.

ADVERTISEMENT

Tinnu Yadav
Tinnu Yadav (File Photo)
social share
Google CTA

Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों के चढ़ावे की चोरी और गबन के मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को फिलहाल जेल में ही रहना होगा. अयोध्या की एंटी-करप्शन कोर्ट ने शनिवार को सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 18 सितंबर तक बढ़ा दी. इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में ज्यादातर बैंक कर्मचारी हैं, जिन्हें मंदिर में आने वाले नकद दान की गिनती के काम में लगाया गया था. बता दें अब तक जांच के दौरान 79.85 लाख रुपये बरामद किए जाने की बात सरकारी पक्ष ने कही है.