क्या 14 साल की निशु के पापा के सिर में आए थे 7 टांके? आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज पर भड़के अखिलेश यादव
ADVERTISEMENT
Swatantra Bhardwaj Viral Video: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर हुए प्रदर्शन में 14 साल की दलित छात्रा निशु आजाद भी शामिल हुई थी. इस दौरान उनके पापा पर हुए हमले का मामला एक बार फिर गरमा गया है.
Swatantra Bhardwaj Viral Video: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर हुए प्रदर्शन में 14 साल की दलित छात्रा निशु आजाद भी शामिल हुई थी. इस दौरान उनके पापा पर हुए हमले का मामला एक बार फिर गरमा गया है. आरोपी युवक स्वतंत्र भारद्वाज का एक पॉडकास्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हंसते हुए निशु के पापा का सिर फोड़ने की बात कबूल कर रहा है. इसके साथ ही वह कुछ नेताओं के साथ अपने संबंधों की धौंस भी देता हुआ दिखाई दिया. इस वीडियो के सामने आने के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने दिल्ली पुलिस और सरकार पर तीखा हमला बोला है.

