सहारनपुर जाने से पहले इकरा हसन हाउस अरेस्ट, पुलिस से हुई तीखी बहस, जानें क्या है पूरा मामला
ADVERTISEMENT
Iqra Hasan House Arrest: सहारनपुर डीएम परिसर की मस्जिद को लेकर विवाद के बीच सपा सांसद इकरा हसन को सहारनपुर जाने से पहले उनके कैराना स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया. पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक का वीडियो सामने आया है.
Iqra Hasan House Arrest: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित डीएम परिसर की मस्जिद को लेकर बवाल जारी है. इस मामले में 4 सितंबर की देर रात सहारनपुर जाने की तैयारी कर रही कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को पुलिस ने उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया. पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान इकरा हसन और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है. इकरा हसन को हाउस अरेस्ट करने के कुछ ही घंटों बाद, 5 सितंबर की सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सहारनपुर डीएम परिसर की मस्जिद का ढांचा ढहा दिया गया.

