UPTak Baithak Logo

क्या है अटल आवासीय विद्यालय योजना? जहां बच्चों को मुफ्त शिक्षा के साथ मिलती हैं ये सारी सुविधाएं, जानें पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश सरकार की अटल आवासीय विद्यालय योजना निर्माण श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए बड़ी राहत है. साल 2022 में शुरू हुई इस योजना के तहत पात्र बच्चों को कक्षा 6 से 12 तक मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जाती है.

ADVERTISEMENT

Atal Awasiya Vidyalaya Yojana
Atal Awasiya Vidyalaya Yojana (Photo - Representational - Generated By AI)
social share
Google CTA

Atal Awasiya Vidyalaya Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार की अटल आवासीय विद्यालय योजना निर्माण श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए बड़ी राहत है. साल 2022 में शुरू हुई इस योजना के तहत पात्र बच्चों को कक्षा 6 से 12 तक मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जाती है. पढ़ाई के साथ बच्चों के रहने-खाने, यूनिफॉर्म, किताबों और खेल-कूद का खर्च भी सरकार उठाती है. योजना का मकसद उन बच्चों को बेहतर शिक्षा देना है, जिनके माता-पिता काम के लिए अक्सर एक जगह से दूसरी जगह पलायन करते हैं. प्रदेश में फिलहाल 18 अटल आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं और हर मंडल मुख्यालय पर एक स्कूल है.