झांसी में जीजा प्यारे लाल और सलेज आरती 2 फरवरी से थे गायब और फिर इस हाल में सबको मिले
Jhansi News: यूपी के झांसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बता दें कि यहां सदर बाजार थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा के जंगल में जीजा और साले की पत्नी का एक साथ पेड़ पर शव लटकते हुए मिले.
ADVERTISEMENT

Jhansi News
Jhansi News: यूपी के झांसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बता दें कि यहां सदर बाजार थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा के जंगल में जीजा और साले की पत्नी का एक साथ पेड़ पर शव लटकते हुए मिले, जिससे हड़कंप मच गया. दोनों पिछले कई दिनों से लापता चल रहे थे. पुलिस ने शवों को फांसी से उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि मृतक दो बच्चों का पिता है और मृतका की 9 माह पहले ही शादी हुई थी. कहा जा रहा है कि दोनों आपस में प्रेम करने लगे थे और समाज के डर से यह उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.