अमेठी में थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव और 2 सिपाहियों को हैकरों ने APK फाइल भेजकर लूटा, ठगी का ये नया तरीके जान लीजिए
Amethi News: अमेठी पुलिस ही साइबर हैकरों के झांसे में फंस गई. अमेठी पुलिस के एक थाना प्रभारी और दो सिपाही को ही हैकरों ने निशाना बनाते हुए उनके फोन को हैक कर खाते से पैसे उड़ा लिए.
ADVERTISEMENT

Representative Image
Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां हाइटेक पुलिस ही साइबर हैकरों के झांसे में फंस गई. अमेठी पुलिस के एक थाना प्रभारी और दो सिपाही को ही हैकरों ने निशाना बनाते हुए उनके फोन को हैक कर खाते से पैसे उड़ा लिए. किसी ने उनके वॉट्सएप पर शादी का एक डिजिटल कार्ड भेजा, जिसको ओपेन करते ही उनका फोन हैक हो गया. इसके बाद अकाउंट से पैसे गायब हो गए. पुलिस इस मामले में कुछ बोल नहीं रही है. फिलहाल शिकायत के आधार पर साइबर सेल मामले की जांच कर रही है.