दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी विपिन कुमार की जिस तरह से हुई मौत, वीडियो देख दंग रह जाएंगे
UP News: गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी विपिन कुमार के साथ जो हुआ, उसने सभी को हिला कर रख दिया.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad delhi meerut expressway accident
UP News: गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी विपिन कुमार एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए. तेज रफ्तार सफेद रंग की एर्टिगा कार (UP14GS9138) ने अचानक लेन बदलते हुए विपिन कुमार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह करीब 10 फूट हवा में उछलकर 100 मीटर दूर जाकर गिरे.