लेटेस्ट न्यूज़

नौकरी पाने के लिए युवाओं में जोश... लखनऊ के रोजगार महाकुंभ में 50 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे, ऐसा है यहां माहौल 

Lucknow Rozgar Mela: लखनऊ में रोजगार महाकुंभ का आयोजन शुरू हो गया है. युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. ऐसा हैं यहां माहौल.

ADVERTISEMENT

Lucknow Rozgar Mela
Lucknow Rozgar Mela
social share
Google CTA

Lucknow Job Fair: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लखनऊ में रोजगार महाकुंभ का आयोजन आज यानी 26 अगस्त से शुरू हो गया है. तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी है. सुबह से ही इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के आसपास करीब 50 हजार से ज्यादा युवाओं का जमावड़ा लग चुका है. आयोजन स्थल के अंदर और चारों तरफ बाहर की सड़कों पर युवाओं की भीड़ नजर आई. सरकार का दावा है कि यह यूपी का अब तक का सबसे बड़ा रोजगार मेला है. इस महाकुंभ में 100 से ज्यादा देश-विदेश की कंपनियां हायरिंग करेंगी और करीब 50 हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है.