लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में एक साथ मां-बेटा और दादी की हुई दर्दनाक मौत, आखिर क्या हुआ इन तीनों के साथ?

UP News: झांसी से दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक घर में मां-बेटा और दादी की मौत हुई है.

ADVERTISEMENT

Jhansi, Jhansi news, Jhansi police, Jhansi viral news, up news, झांसी, झांसी न्यूज, यूपी न्यूज
Jhansi news
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. यहां घर में छज्जे से मकड़ी का जाला हटाते समय मां-बेटा और दादी करंट की चपेट में आ गए और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. परिजन तीनों को फौरन अस्पताल में लेकर गए. मगर किसी को भी बचाया नहीं जा सका. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर, उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.