अखिलेश यादव से घमासान में उतरे 3 जिलों के DM, 2022 के चुनावों को लेकर उनकी शिकायत पर अब दिया ये जवाब
अखिलेश यादव के 2022 विधानसभा चुनाव में वोटिंग लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप पर जौनपुर, कासगंज और बाराबंकी के DM ने जवाब दिया है. जानिए वो जवाब और इसके तुरंत बाद आया अखिलेश यादव का पलटवार भी.
ADVERTISEMENT

देश में इस वक्त कथित वोट चोरी का आरोप गरमाया हुआ है. कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने हुंकार भर रखी है. अब इस लड़ाई ने एक रोचक टर्न ले लिया है और यूपी के 3 जिलों के कलक्टर पर अखिलेश संग सियासी घमासान में अपना प्रशासनिक पक्ष लेकर सार्वजनिक तौर पर सामने आ गए हैं. आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने बीते दिनों अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ये जानकारी दी थी कि उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनावों में मतदाता सूची की गड़बड़ियों की 18000 शिकायतें शपथपत्र पर दी थीं. ये भी जानना यहां जरूरी है कि चुनाव आयोग विपक्षी दलों पर आरोप लगाता रहता है कि वे बिना शपथपत्र के शिकायत कर रहे हैं. अखिलेश यादव ने बकायदा चुनाव आयोग को भेजी गई शिकायत की पावती दिखाकर दावा किया कि शपथपत्र देने के बावजूद ECI ने कोई ऐक्शन नहीं लिया.