गाय का गोबर 5-10 रुपये प्रति किलो... सपना ने बताया यूपी में कैसे Cow dung paint से हो रही कमाई
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 3.0 में सपना ने गाय के गोबर से बने पर्यावरण अनुकूल पेंट से कमाई की सक्सेस स्टोरी साझा की. अब गोबर की कीमत 5-10 रुपये/किलो तक पहुंच गई है और प्रदेश में 300 से अधिक यूनिट्स से करीब 4 लाख लोगों को रोजगार मिला है.
ADVERTISEMENT

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्स्पो सेंटर में इस वक्त यूपी इंटरनेश्नल ट्रेड शो 3.0 चल रहा है. 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था. ट्रेड शो में इस बार 80 देशों के 550 से अधिक खरीदार और 2225 एग्जीबिटर्स हिस्सा ले रहे हैं. यूपी अपने 77 जीआई टैग उत्पादों और 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' जैसी योजनाओं के जरिए देश का पहला राज्य है, जिसने स्थानीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय मंच दिया है. यह ट्रेड शो 29 सितंबर तक चलेगा. रूस पार्टनर देश के रूप में हिस्सा ले रहा है. अनुमान है कि इस बार ट्रेड शो में 5 हजार करोड़ का व्यापार होगा. ट्रेड शो में यूपी के 40 जिलों के उत्पाद ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किए जा रहे हैं. यहां 2400 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं. इसी ट्रेड शो में आईं सपना ने यूपी में गाय के गोबर से तैयार पेंट से होने वाली कमाई की सक्सेस स्टोरी साझा की है.